भारत

भारतीय विज्ञान कांग्रेस में पीएम मोदी ने विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन के परिदृश्य में बदलाव की बतायी जरूरत

Posted on

पीएम मोदी ने इस मौके पर आई- स्‍टेम पोर्टल की शुरूआत की। प्रधानमंत्री ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस को संबोधित भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में Governance के लिए, जितने बड़े पैमाने पर साइंस एंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। भारत को सतत और पर्यावरण अनुकूल परिवहन के साथ ही ऊर्जा भंडारण विकल्‍पों के लिए दीर्घावधि दिशा निर्देश बनाने चाहिए।भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों के नए भारत के निर्माण में उनके योगदान का पूरा खाका खींचा और चुनौतियों से भी रूबरू कराया।पीएम मोदी ने युवा वैज्ञानिकों से देश के विकास और आम लोग खास तौर से किसान और ग्रामीणों के जीवन को आसान बनाने वाली तकनीक का विकास करने की अपील की। उन्होंने भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग सुविधा मानचित्र यानि (आई.-स्‍टेम) पोर्टल की शुरूआत की। यह पोर्टल देश में अनुसंधान और विकास के लिए उपयोगी साबित होगा। जिससे शोधकर्ता जरूरत के लिए विशेष प्रकार की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि आज के समय शासन में जितना सूचना प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उतना पहले कभी नहीं हुआ।भारतीय विज्ञान कांग्रेस को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डाक्टर हर्षवर्धन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नए भारत के सपने को पूरा करने के लिए सभी को पीएम मोदी के सपनों के साथ जुड़ना होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO