पंजाब

राणा वरिन्दर सिंह ने पंजाब राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन का संभाला पद

Posted on

पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी.सिंह, कैबिनेट मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा, बलबीर सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल और साधु सिंह धर्मसोत भी रहे हाजिऱ
चंडीगढ़ – राणा वरिन्दर सिंह ने आज पंजाब राज्य सहकारी बैंक के चेयरमैन के तौर पर ओहदा संभाला। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी.सिंह, सहकारिता और जेले मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और वन एवं वन्य जीव, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक मंत्री श्री साधु सिंह धर्मसोत भी मौजूद थे।पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह और मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने नये चेयरमैन को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि राणा वरिन्दर सिंह यह यकीनी बनाएंगे कि पंजाब राज्य सहकारी बैंक राज्य के कृषि क्षेत्र और पंजाब सरकार के दरमियान एक सेतु के तौर पर काम करे।स. रंधावा ने यह भी कहा कि बैंक कारोबार को बढ़ाने के लिए कई नयी योजनाएँ और सेवाओं की शुरुआत कर रहा है और उन्होंने यह विश्वास ज़ाहिर किया है कि नये चेयरमैन बैंक को नई ऊँचाईयों पर ले जाएंगे।अपने संबोधन में राणा वरिन्दर सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सौंपी गई जि़म्मेदारी को पूरी तनदेही के साथ निभाएंगे और ग्रामीण क्षेत्र की तरफ विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए किसानी भाईचारे की भलाई के लिए विशेष प्रयास करेंगे।इस मौके पर दूसरों के अलावा विधायक चौधरी दर्शन लाल, विधायक स. गुरकीरत सिंह कोटली, विधायक स. कुलबीर सिंह ज़ीरा, विधायक स. गुरप्रीत सिंह जी.पी., विधायक स. लखबीर सिंह लक्खा, विधायक स. दविन्दर सिंह घुबाया, पूर्व मंत्री स. जगमोहन सिंह कंग, एस.एस. बोर्ड के चेयरमैन श्री रमन बहल, एन आर आई कमीशन के मैंबर स. गुरजीत सिंह लेहल, लीगल सैल पी सी सी के पूर्व प्रधान पंडित विनोद शर्मा, डी सी सी के पूर्व प्रधान डा. सिकन्दर सिंह, सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग और मार्कफैड्ड के एम डी श्री वरुण रूज़म और सीनियर वकील /सेवारत और सेवामुक्त नौकरशाह /पुलिस अधिकारी, पी.सी.सी. के मैंबर, प्रमुख कांग्रेस और सामाजिक नेता शामिल थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO