भारत

नए साल के पहले दिन इसरो की बड़ी घोषणा

Posted on

इसरो ने 2020 के लिए की बड़ी घोषणा, चंद्रयान-3 को सरकार से मिली मंज़ूरी, गगनयान के लिए चिह्नित 4 अंतरिक्ष यात्रियों को इसी महीने से दी जाएगी ट्रेनिंग.इसरो ने नए साल के पहले दिन एक बड़ी घोषणा की. इसरो चीफ डॉक्टर के सिवन ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इसरो कॉस्ट इफेक्टिव चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा. चंद्रयान-3 काफी हद तक चंद्रयान-2 से मिलता-जुलता होगा. इस परियोजना पर कार्य चल रहा है. चंद्रयान-3 मिशन में ऑर्बिटर नहीं होगा. इसमें केवल लैंडर और रोवर होंगे.इसरो ने गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों को भी चिह्नित कर लिया है. ऐसे 4 यात्री हैं, जिन्हें इस महीने से ट्रेनिंग दी जाएगी. डॉ सिवन ने कहा कि 2019 में गगनयान प्रोजेक्ट में काफी प्रगति हुई, जिसका ये नतीजा है कि अब इसके लिए ट्रेनिंग का काम शुरू किया जा सके.इसके अलावा इसरो ने अपनी बड़ी उपलब्धियां भी बताई और कहा कि दूसरे स्पेस पोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है और यह पोर्ट तमिलनाडु के तूतीकोरिन में होगा.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO