संसार

भीषण आग से निपटने के लिए सैन्य विमान और जहाज भेजने का फैसला

Posted on

ऑस्ट्रेलिया के न्‍यू साऊथ वेल्‍स तथा विक्‍टोरिया में भीषण आग के चलते सरकार ने सैन्य विमान और जहाज भेजने का फैसला किया, हजारों लोगों ने भाग कर समुद्र तटों पर शरण ली.आस्‍ट्रेलिया सरकार ने भीषण आग से प्रभावित न्‍यू साऊथ वेल्‍स तथा विक्‍टोरिया में सैन्य विमान और जहाज भेजने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अगर जरूरत पड़ी तो सेना मानवीय सहायता पहुंचायेगी और आग से घिरे लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्‍थानों पर ले जायेगी। इस बीच आग के फैलने के बाद दक्षिणी पूर्वी राज्‍यों में हजारों लोग भाग कर समुद्र तटों पर शरण लिये हुए हैं। विक्‍टोरिया के मालाकुटा में करीब चार हजार लोगों ने समुद्र तटों पर शरण की मांग की है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO