पंजाब

सरकारिया ने की जल स्रोत विभाग के अधिकारियों के साथ मुलाकात

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के जल स्रोत मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने बुधवार को अपने कार्यालय में जल स्रोत विभाग के अधिकारियों के साथ मुलाकात की और नये साल की शुभकामनाएँ दीं।इस बातचीत में जल स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव श्री ए. वेनू प्रसाद, विभाग के चीफ़ इंजीनियर और अन्य सीनियर अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों को बधाई देते हुए श्री सरकारिया ने उनके द्वारा किये जा रहे अच्छे कामों की प्रशंसा की और भविष्य में भी उनके यत्नों को जारी रखने के लिए उत्साहित किया।श्री ए. वेनू प्रसाद ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि वह विभाग को नयी ऊँचाईयों पर ले जाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO