पंजाब
करनइन्दर सिंह ढिल्लों जि़ला योजना कमेटी बरनाला के चेयरमैन नियुक्त
चंडीगढ़ – नौजवान नेता करनइन्दर सिंह ढिल्लों को जि़ला योजना कमेटी बरनाला का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्धी पंजाब सरकार के योजनाबंदी विभाग द्वारा बाकायदा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता द्वारा दी गई।करनइन्दर सिंह ढिल्लों जो यूथ कांग्रेस के सचिव रहे हैं, लोकसभा हलका संगरूर और बरनाला शहर की कई नौजवान संस्थाओं के साथ जुड़े हुए हैं। वह पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों के पुत्र हैं। इस नियुक्ति पर करनइन्दर सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस जि़म्मेदारी को तनदेही और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से मुख्यमंत्री जी की राज्य के नौजवानों को आगे लाने की नीति पर भी मोहर लगी है और वह विश्वास दिलाते हैं कि वह पंजाब सरकार की नीतियों और योजनाओं को बरनाला जिले में लागू करने में पूरी ताकत लगाएंगे।