पंजाब

सुखजिन्दर सिंह रंधावा और राणा गुरमीत सिंह सोढी की उपस्थिति में गुरजीत सिंह लैहल ने एन.आर.आई. कमीशन के मैंबर के तौर पर कार्यभार संभाला

Posted on

चंडीगढ़ – श्री गुरजीत सिंह लैहल ने आज यहाँ पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा, खेल और युवा सेवाएं और एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, एन.आर.आई. कमीशन पंजाब के चेयरमैन जस्टिस (सेवामुक्त) आर.के. गर्ग, स. जगमोहन सिंह कंग और ज़ीरा से विधायक स. कुलबीर सिंह की हाजिऱी में एन.आर.आई. कमीशन, पंजाब के मैंबर के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। श्री गुरजीत सिंह लैहल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह, स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा और राणा गुरमीत सिंह सोढी का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वह अपनी जि़म्मेदारी पूरी वचनबद्धता से निभाएंगे और प्रवासी भारतीयों से सम्बन्धित मुद्दों का हल पहल के आधार पर करेंगे।इस मौके पर अन्यों के अलावा एन.आर.आई. कमीशन के मैंबर श्री अनिल शर्मा आई.पी.एस. और बह्यार एसोसिएशन रोपड़ के प्रधान श्री जे.पी.एस. धेर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO