खेल

भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने जीता वर्ल्ड रेपिड चैंपियनशिप 2019 का खिताब

Posted on

भारत की युवा महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है, हंपी ने चीन की लेई तिंगजी को हराकर ये उपलब्धि अपने नाम की है।भारत की युवा महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी ने वर्ल्ड रेपिड चैंपियनशिप 2019 का खिताब जीत लिया है। हंपी ने शनिवार को ब्लिट्ज प्लेऑफ में चीन की लेई तिंगजी को हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की। भारत की सबसे युवा महिला ग्रैंडमास्टर हंपी ने साल 2016 में शतरंज को विराम देने का फैसला किया था। हंपी ने मां बनने के बाद शतरंज से दो साल का ब्रेक लिया था। पुरुष वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO