पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा पूर्व मंत्री जसबीर सिंह के सम्मान के तौर पर सोमवार को राजकीय शोक का ऐलान

Posted on

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता के निधन पर गहरे दु:ख का प्रगटावा
चंडीगढ़ – मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की हिदायतों पर पंजाब सरकार ने पूर्व राज्य मंत्री जसबीर सिंह, जिनका 28 दिसंबर को संगरूर में निधन हो गया था, के सम्मान के तौर पर 30 दिसंबर (सोमवार) को राजकीय शोक का ऐलान किया गया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आज मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि राजकीय शोक के दौरान राज्य भर की इमारतों पर राष्ट्रीय झंडा आधा झुका हुआ रहेगा और इस दिन मनोरंजन का कोई समागम नहीं होगा। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता जसबीर सिंह के निधन पर गहरे दु:ख का प्रगटावा किया है। जसबीर सिंह कांग्रेस पार्टी के अनुशासित नेता थे जिन्होंने पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने के लिए अथक यत्न किये। कैप्टन अमरिन्दर ने कहा कि उनके द्वारा गरीबों, ज़रूरतमन्दों और समाज के दबे-कुचले वर्गों के कल्याण के लिए किये कामों को हमेशा याद रखा जायेगा। दु:खी परिवार के सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और इस दुख की घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करने के लिए परमात्मा के आगे अरदास की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO