पंजाब

जोगिन्द्र सिंह मान ने पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

Posted on

जाखड़ ने गरीब-समर्थकी पहलकदमियों के द्वारा पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने के लिए मान की सेवाओं को सराहा
चंडीगढ़ – पंजाब के पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता जोगिन्द्र सिंह मान ने शुक्रवार को यहां पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़, विधायकों और कांग्रेस के अन्य सीनियर नेताओं की हाजिऱी में पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कोरर्पोशन (पी.ए.आई.सी.) के चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया है।पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जाखड़ ने मान को उनकी नयी नियुक्ति पर बधाई देते हुये उनकी तरफ से पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूती देने और समाज के गरीब वर्गों के कल्याण के लिए निभाई बेमिसाल सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि मान ने अपने पाँच दशकों से अधिक समय के लंबे राजनैतिक कार्यकाल के दौरान पार्टी और राज्य के लोगों की सेवा की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मान के योग्य नेतृत्व अधीन राज्य सरकार की पंजाब भर में कृषि आधारित उद्योगों को और प्रौत्साहित करने की योजना को लागू करने में पी.ए.आई.सी. को सहायता मिलेगी जिससे राज्य में किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।श्री मान ने उनको यह जि़म्मेदारी देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुये कहा कि वह पी.ए.आई.सी. को नयी ऊँचाईयों पर ले जाने के लिए अपनी योग्यता और सामथ्र्य से संस्था की सेवा करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को भरोसा दिया कि वह चेयरमैन के तौर पर अपनी जिम्मेवारियों और कत्र्तव्यों को पूरी लगन, ईमानदारी और वचनबद्धता से निभाएंगे।गौरतलब है कि सीनियर कांग्रेसी नेता श्री मान ने 1985, 1992 और 2002 में तीन बार पंजाब विधान सभा में फगवाड़ा विधान सभा हलके का प्रतिनिधित्व किया था। मान पूर्व मुख्यमंत्रियों स्वर्गीय बेअंत सिंह और हरचरन सिंह बराड़ के अलावा रजिन्दर कौर भल और कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में मंत्रीमंडल में बतौर मंत्री भी सेवा निभाई।इस अवसर पर अन्यों के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब राज्य योजना बोर्ड के चेयरपर्सन रजिन्दर कौर भल, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन महिंदर सिंह के.पी, पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कोरर्पोशन के चेयरमैन डा. राज कुमार वेरका, पंजाब पनसीड कोरर्पोशन के चेयरमैन जुगल किशोर शर्मा, विधायक नवतेज सिंह चीमा, गुरकीरत सिंह कोटली, गुरप्रीत सिंह जी.पी., संतोख सिंह भलाईपुर, सुखपाल सिंह भुल्लर, कुलदीप सिंह वैद्य, रजिन्दर बेरी, धर्मवीर अग्निहोत्री, लखवीर सिंह लक्खा और जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा शामिल थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO