पंजाब

शिरोमणि अकाली दल के आरोप झूठ का पुलिंदा- साधु सिंह धर्मसोत

Posted on

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप सम्बन्धी विवरण किये सांझे
चंडीगढ़ – पंजाब के सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह ने शिरोमणि अकाली दल द्वारा वज़ीफ़ा घोटाले के लगाऐ गए आरोपों को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है वज़ीफ़ा राशि के साथ कोई भी बेनियमी या घोटाला नहीं हुआ है। स. धर्मसोत ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस.सी. एंड ओ.बी.सी. सम्बन्धी विवरण सांझे करते हुये कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत साल 2016-2017 की कुल डिमांड 780.31 करोड़ रुपए बनती थी। इस डिमांड में केंद्र सरकार का हिस्सा 719.52 करोड़ रुपए जबकि राज्य सरकार का हिस्सा 60.79 करोड़ रुपए बनता है। उन्होंने बताया कि केंद्र के हिस्से में से 303.92 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है और 415.60 करोड़ रुपए की राशि केंद्र सरकार की तरफ बकाया है।स. धर्मसोत ने बताया कि राज्य सरकार को प्राप्त हुई 303.92 करोड़ की राशि में से 231.20 करोड़ रुपए की राशि का प्रयोग सर्टिफिकेट केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है, जबकि 72.72 करोड़ रुपए की राशि का प्रयोग सर्टिफिकेट जल्द ही भेजा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 14.40 करोड़ की राशि जोकि ओ.बी.सी. स्कॉलरशिप से सम्बन्धित है, की मंजूरी भी दी जा चुकी है। यह राशि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत विद्यार्थियों के खातों में डालने की प्रक्रिया जारी है और यह अगले एक-दो दिनों में ही विद्यार्थियों के खातो में पहुँच जायेगी। स. धर्मसोत ने आगे बताया कि 72.72 करोड़ की राशि जोकि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस.सी. से सम्बन्धित है, को जारी करने की मंजूरी भी दी जा चुकी है। यह राशि सीधे सम्बन्धित संस्था के विद्यार्थियों के खातों में जायेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस राशि के साथ कोई भी बेनियमी या घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि साल 2016 -2017 के लिए जो राशि अभी केंद्र सरकार की तरफ बकाया है, सम्बन्धी पहले भी पहुँच की गई थी और अब दोबारा जल्द ही लिखित सम्पर्क किया जायेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO