भारत

उत्‍तर भारत में कई स्‍थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी

Posted on

उत्‍तर भारत में कई स्‍थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी है। कई स्‍थानों पर तापमान दस डिग्री से नीचे चला गया है।मौसम विभाग के प्रवक्‍ता ने कल बताया कि कश्‍मीर के अधिकतर हिस्‍सों में न्‍यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई जिससे घाटी में भीषण सर्दी से कुछ राहत मिली। प्रवक्‍ता ने बताया कि बृहस्‍पतिवार तक तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने का अनुमान है। राजस्‍थान में चुरू सबसे ठंडा रहा, जहां न्‍यूनतम तापमान चार दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि जयपुर में यह नौ डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के नारनौल में न्‍यूनतम तापमान चार दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्‍य से दो डिग्री कम है। पंजाब में लुधियाना सबसे ठंडा रहा जहां न्‍यूनतम तापमान चार दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लद्दाख में कड़ाके की सर्दी से सामान्‍य जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। बर्फीली हवाओं से ठंड का प्रकोप और भी बढ़ गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO