संसार

पत्रकार खशोगी की हत्या के मामले में पांच लोगों को मृत्युदंड

Posted on

सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में अदालत ने पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई, खशोगी की हत्या पिछले साल तुर्की में स्थित सऊदी अरब के दूतावास में कर दी गई थी.सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में पांच लोगों को मृत्युदंड सुनाया गया लेकिन इस संबंध में आरोपी दो जानी मानी हस्तियों को दोषमुक्त करार दिया गया। सऊदी अरब के लोक अभियोजक ने सोमवार को यह जानकारी दी। अभियोजक ने एक बयान में कहा, ‘‘अदालत ने हत्या में प्रत्यक्ष रूप से शामिल पांच लोगों को मृत्युदंड सुनाया।’’ सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी अमेरिका में रहते थे और वॉशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार थे. खशोगी की हत्या पिछले साल तुर्की में स्थित सऊदी अरब के दूतावास में कर दी गई थी.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO