भारत

प्रताड़ित बंगालियों को भारत में शरण देने के कानून से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को तकलीफ क्यों : प्रधानमंत्री

Posted on

अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी रैली का आयोजन किया। भारत की विविधता में एकता के नारे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में अपनी ऐतिहासिक रैली की शुरुआत की। नागरिकता कानून और NRC को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के प्रचार को उन्होंने पूरी तरह से झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया ।भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की 1734 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए रामलीला मैदान में एक रैली आयोजित की। पीएम मोदी को लोगों के हस्ताक्षर वाला धन्यवाद ज्ञापन देकर स्वागत किया गया। धन्यवाद मोदी रैली में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का बिगुल फूंक दिया। पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए सीधा विपक्ष को अपने निशाने पर लिया और विपक्षी पार्टियों पर जमकर बर्से।NRC और नागरिकता कानून पर प्रधानमंत्री ने साफ कहा – भारत के मुसलमानों को ना तो नागरिकता कानून से घबराने की जरुरत है और ना ही एनआरसी से- उन्होंने जोर देकर कहा, आसाम के बाहर आनआरसी का मामला उनकी सरकार के विचार तक में नहीं आया है और ना ही किसी भी भारतीय को डिटेंशन सेंटर में भेजने का सवाल है।प्रधानमंत्री ने कहा कि स्कूल बसों पर हमले हुए, ट्रेनों पर हमले हुए, मोटर साइकिलों, गाड़ियों, साइकिलों, छोटी-छोटी दुकानों को जलाया गया है, भारत के ईमानदार टैक्सपेयर के पैसे से बनी सरकारी संपत्ति को खाक कर दिया गया है। इसके बाद इनके इरादे कैसे हैं, ये देश अब जान चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अमानवीय अत्याचार हुए हैं जिनके चलते उन्हे भारत आना पड़ा।प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी से सवाल किया कि प्रताड़ित बंगालियों को भारत में शरण देने के कानून से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को क्यों तकलीफ हो रही है । प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र को लेकर ही आगे बढ़ रही है और सभी जनकल्याकारी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म को लोगों के लिए है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO