संसार

फ्रांसीसी सैनिकों ने माली में 33 जिहादियों को मार गिराया

Posted on

फ्रांसीसी सेना को माली में बड़ी सफलता, फ्रांसीसी सैनिकों ने माली में 33 जिहादियों को मार गिराया. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांसीसी बलों ने कल माली में 33 जिहादियों को मार गिराया है। मैक्रों ने आइवरी कोस्ट की अपनी यात्रा के दौरान फ्रांसीसी समुदाय को संबोधित करते हुए ये घोषणा की। साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र में जिहादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता जताई। इस कार्रवाई से कुछ हफ्ते पहले ही जिहादियों के खिलाफ अभियान के दौरान एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण फ्रांस के 13 सैनिकों की मौत हो गयी थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO