भारत

भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता आज से वाशिंगटन में होगी शुरू

Posted on

भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता आज से वाशिंगटन में होगी शुरू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर करेंगे बातचीत.भारत और अमेरिका के बीच दूसरी टू-प्लस-टू मंत्री स्तरीय वार्ता आज से वाशिंगटन डीसी में होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे। दोनों देशों के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री, विदेश नीति के व्यापक परिप्रेक्ष्य और भारत-अमरीका संबंधों में रक्षा तथा संरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे। दोनों पक्ष विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।भारत और अमरीका के बीच टू-प्लस-टू मंत्रिस्तरीय वार्ता सितम्बर 2018 में शुरू हुई थी। इसका मकसद भारत-अमरीका के बीच रणनीतिक भागीदारी के लिए सकारात्मक और दूरदर्शी दृष्टिकोण उपलब्ध कराना तथा राजनयिक और सुरक्षा प्रयासों में तालमेल को प्रोत्साहन देना है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने न्यूयॉर्क में एशिया सोसायटी में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के मजबूत संबंधों के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO