खेल
स्मृति मंधाना को ICC की वर्ष की वनडे और टी-20 दोनों टीमों में मिला स्थान
आईसीसी ने इस साल के अवॉर्ड का ऐलान कर दिया है। महिला क्रिकेटर्स में एक बार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा दिखाई दिया। जहां ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी और एलिसा हीली को सर्वोच्च अवॉर्ड हासिल किया उनकी कप्तान मेग लेनिंग को सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुना गया।भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को ICC की वर्ष की वनडे और टी-20 दोनों टीमों में स्थान मिला है। मंधाना के साथ साल की वनडे टीम में झूलन गोस्वामी, पूनम यादव और शिखा पांडे हैं और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं और बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव शामिल हैं। 23 साल की मंधाना ने भारत के लिए 51 वनडे और 66 टी-20 मैच खेले हैं। इसके अलावा वह दो टेस्ट मैच भी खेल चुकी हैं। मंधाना ने टी-20 और वनडे में कुल मिलाकर 3476 रन बनाए हैं।इस बार ICC अवॉर्ड में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का वर्चस्व देखने को मिला। श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ 148 रनों की पारी खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली वर्ष की टी-20 क्रिकेटर चुनी गई। साल की वनडे क्रिकेटर का सम्मान ऑस्ट्रेलिया के एलिस पेरी को मिला है। पेरी ने 73.50 की औसत से 441 रन बनाए और 13.52 की औसत से 21 विकेट चटकाए। सभी प्रारूपों में क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड हासिल करने वाली पेरी को रशेल हेहोई-फ्लिंट पुरस्कार के लिए चुना गया. 29 साल की पेरी के लिए तीनों फॉर्मट में यह वर्ष शानदार रहा। उन्होंने महिला एशेज टेस्ट में शतक सहित कुल तीन शतक जड़े। वह T-20 इंटरनेशनल में 1,000 रन और 100 विकेट पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी भी बनीं।