पंजाब
मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट पब्लिकेशन की सी.डीज़ सौंपी
चंडीगढ़ – फोटो वोटर सूचियों के विशेष संशोधन सम्बन्धी चल रहे प्रोग्राम के अधीन आज यहां पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू द्वारा राज्य की विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को ड्राफ्ट पब्लिकेशन की सी.डीज़ सौंपी गई।इस अवसर पर बोलते हुये डा. राजू ने कहा कि 01.01.2020 को वोटर के तौर पर नाम दर्ज करवाने के लिए योग्य होने वाले योग्य वोटरों के नाम दर्ज करने के लिए वोटर फोटो सूची में विशेष संशोधन करने सम्बन्धी प्रक्रिया 16 अगस्त, 2019 से शुरू की गई थी और यह 30.11.2019 तक जारी रही और आज इंटीग्रेटड ड्राफ्ट पब्लिकेशन की तारीख़ थी।उन्होंने कहा त्रुटियां और ऐतराज़ तारीख़ 16.12.2019 से 15.01.2020 तक लिए जाएंगे। त्रुटियां और ऐतराज़ सम्बन्धी प्राप्त आवेदनों का निपटारा 27 जनवरी, 2020 तक कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 07-02 -2020 को कर दिया जायेगा।मीटिंग को संबोधन करते हुये डा. राजू ने राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियो को अपने (बूथ स्तर एजेंट) बी.एल.ए. नियुक्त करने की भी अपील की।अब तक की प्रक्रिया पर समूह राजनैतिक पार्टियों ने संतोष जाहिर किया।