पंजाब

पी.एन.जी. की उपयोगिता दर्शाने के लिए मंडी गोबिन्दगढ़ में स्थापित की जाएंगी मॉडल इकाईयां- पन्नू

Posted on

चंडीगढ – पाइप नैचुरल गैस (पी.एन.जी.) की कोयले से ज्य़ादा तकनीकी और आर्थिक उपयोगिता दर्शाने के लिए मंडी गोबिन्दगढ़ में दो मॉडल इकाईयां स्थापित की जाएंगी। यह जानकारी तंदुरुस्त पंजाब मिशन के डायरैक्टर स. काहन सिंह पन्नू ने दी।उन्होंने बताया कि मंडी गोबिन्दगढ़ और खन्ना में पी.एन.जी. गैस पाइप लाइनज़ की सप्लाई के लिए क्रमवार मैसर्ज आई.आर.एम. एनर्जी प्राईवेट लि. और मैसर्ज थिंक गैस प्राईवेट लि. द्वारा पाइप लाईनें बिछाईं गई हैं परन्तु उद्योगों में तकनीकी जानकारी की कमी होने के कारण उद्योगपति कोयले की जगह पर पी.एन.जी. का प्रयोग करने से झिजकते हैं। इस क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाने की ज़रूरत के मद्देनजऱ दो मॉडल इकाईयां स्थापित करने का फ़ैसला लिया गया है जिससे लोग इन इकाईयों के द्वारा पी.एन.जी. के प्रयोग संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने आगे बताया कि यह यूनिट शुरुआती रुकावटों को ख़त्म करके उद्योगपति कोयले की जगह पर पी.एन.जी. के प्रयोग की सुविधा प्रदान करेगा।स. पन्नू ने बताया कि पी.एन.जी. पर चलने वाली मॉडल इकाईयों की समय पर स्थापना को यकीनी बनाने के लिए, पर्यावरण और मौसम परिवर्तन विभाग के डायरैक्टर की अध्यक्षता अधीन एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें पर्यावरण इंजीनियर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, क्षेत्रीय दफ़्तर फतेहगढ़ साहिब के मैंबर और कनवीनर के तौर पर, डिप्टी डायरैक्टर, पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलोजी, चंडीगढ़, सीनियर पर्यावरण इंजीनियर, पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड, ज़ोनल दफ़्तर -2, पटियाला, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सेकेंडरी स्टील (एन.आई.एस.एस.टी.), मंडी गोबिन्दगढ़ का तकनीकी नुमायंदा और मैसर्ज आई.आर.एम. एनर्जी प्राईवेट लि. के प्रोजैक्ट हैड मैंबर के तौर पर शामिल हैं।स. पन्नू ने कहा कि यह कमेटी पी.एन.जी. को सफलतापूर्वक चलाने के लिए देशभर में उपलब्ध प्रौद्यौगिकी की पड़ताल करेगी और अगर ज़रूरत पड़ी तो किसी नयी तकनीक की खोज के लिए आई.आई.टी. रोपड़ की माहिर टीम से तकनीकी सहायता के लिए जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि अपेक्षित प्रौद्यौगिकी प्राप्त करने के बाद कमेटी 2 महीने के अंदर मॉडल इकाईयां स्थापित करने का काम पूरा करेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO