भारत

गंगा सफाई अभियान की समीक्षा करेंगे प्रधानमंत्री

Posted on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक कानपुर में हो रही है। पिछले 5 साल में गंगा को निर्मल और अविरल बनाने की दिशा में हुए काम की समीक्षा के बाद ये तय होगा कि गंगा की सेहत को और बेहतर करने के लिए क्या-क्या करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री खुद राष्ट्रीय गंगा परिषद के अध्यक्ष हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक होगी। यह बैठक शहर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होने जा रही है इस बैठक में परिषद के अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। बैठक में गंगा से संबंधित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि शामिल होंगे।प्रधानमंत्री चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय में एक प्रदर्शनी भी देखेंगे जिसमें नमामि गंगे कार्यक्रम को दर्शाया गया है। प्रधानमंत्री कानपुर बैराज पर स्थित अटल घाट जाएंगे। जिसके लिए अटल घाट को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। कानपुर शहर गंगा को अविरल और निर्मल करने के लिए ऐतिहासिक रूप से पहल करने जा रहा है।अटल घाट से सीसामऊ नाले तक प्रधानमंत्री बोट के जरिए जाएंगे। सीसामऊ नाला एक ऐसा स्थान है जहां से गंगा काफी प्रदूषित होती थी। 128 साल पुराने इस नाले में 14 करोड़ लीटर से अधिक सीवेज पानी गंगा में गिरता था लेकिन अब इसे पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है। पीएम की कानपुर यात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO