भारत

CAB पर पीएम ने पूर्वोत्तर के लोगों को दिया भरोसा, कहा उनकी भाषा, रहन-सहन और संस्कृति पर नहीं आएगी आंच

Posted on

नागरिकत संशोधन विधेयक संसद से पास तो हो गया है लेकिन विधेयक के प्रावधानों का पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में विरोध जारी है…पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन जारी है, कई जगह सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है। गुवाहाटी में लगातार हुए प्रदर्शन के बाद शहर के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को हटा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर पूर्वोतर के लोगो को विश्वास दिलाया कि उनकी परंपरा-भाषा-रहन सहन, संस्कृति पर आंच नहीं आने दी जाएगी। इस बीच मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी राज्य के लोगों को आश्वस्त किया है कि उनके हित पूरी तरह से संरक्षित है।बुधवार को राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पास होने के साथ ही संसद से इस विधेयक पर मुहर लग गयी। इस कानून के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक प्रताड़ना के कारण 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए छह अल्पसंख्यक समुदाय – हिन्दू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदायों के शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। हालांकि विधेयक के प्रावधानों का पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में विरोध हो रहा है। संसद में भी सरकार ने साफ कर दिया कि वो पूर्वोत्तर के लोगों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गुरुवार को एक बार फिर उत्तर पूर्व के लोगों को भरोसा दिया कि उनकी परंपरा-भाषा-रहन सहन, संस्कृति पर आंच नहीं आने दी जाएगी और उनके हितों को कोई नुकसान नहीं होगा।झारखंड में एक चुनावी रैली में पीएम ने लोगों के बीच इस मामले में भ्रम फैलाने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि वो इलाके में आग लगाने की कोशिश कर रही है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह विधेयक पर हुई बहस के दौरान साफ किया था कि सरकार पूर्वोत्तर की चिंताओं का पूरा ख्याल रख रही है और विधेयक से उनके हितों को कोई नुकसान नहीं होगा। इस बीच असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने भी राज्य के लोगों को आश्वस्त किया है कि उनके हित पूरी तरह से संरक्षित है। उन्होंने लोगों से हिंसा न करने और शांति बनाए रखने की अपील की।इस बीच विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए असम में विरोध प्रदर्शन जारी है। राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी है और सेना ने फ्लैग मार्च भी किया है। प्रदर्शन के बाद गुवाहाटी में बुधवार रात अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था। चार स्थानों पर सेना के जवानों को तनात किया गया है जबकि त्रिपुरा में एहतियातन असम राइफल्स के जवानों को तैनात भी किया गया है। विधेयक के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच गुवाहाटी पुलिस आयुक्त दीपक कुमार को हटा दिया गया है। मुन्ना प्रसाद गुप्ता शहर के नए पुलिस आयुक्त होंगे। कई फ्लाइटें और ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO