पंजाब

मुख्यमंत्री की हिदायतों पर वित्त विभाग द्वारा ग्रामीण विकास, सहकारिता, पर्यटन और पी.आई.डी.बी. के लिए 566 करोड़ रूपए जारी

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की हिदायतों पर वित्त मंत्री ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत, राजस्व, सहकारिता, पर्यटन, भू और जल संरक्षण विभागों के अलावा पंजाब बुनियादी ढ़ांचा विकास बोर्ड (पी.आई.डी.बी) को 565.99 करोड़ रुपए जारी किये हैं।यह प्रगटावा करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 14वें वित्त आयोग ग्रांट के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए प्राथमिक ग्रांट और कारगुज़ारी ग्रांट की दूसरी किश्त के संदर्भ में क्रमवार 305.81 करोड़ और 80.23 करोड़ रुपए के फंड जारी किये हैं। इसी तरह वित्त विभाग ने बांडज़ की पुन: खरीद के लिए पी.आई.डी.बी को 100.80 करोड़ की राशि जारी की है। इसी दौरान नाबार्ड के अंतर्गत भू और जल संरक्षण विभाग के संशोधित पानी के पुन: प्रयोग और सूक्ष्म सिंचाई समेत अलग-अलग विकास प्रोजैक्टों के लिए 54.23 करोड़ जारी किये हैं।राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के द्वारा भोगपुर कोऑपरेटिव शुगर मिल को अपग्रेड और आधुनिकीकरण को यकीनी बनाने के लिए 6.96 करोड़ रुपए जारी किये हैं।पर्यटन के लिए एशियन विकास बैंक की सहायता प्राप्त बुनियादी ढांचा विकास निवेश प्रोग्राम के अंतर्गत विभिन्न पर्यटन प्रौजैक्टों को अमल में लाने के लिए पर्यटन विभाग को 5.96 करोड़ रुपए के फंड अलॉट किये हैं।इसके अलावा जि़ला परिषदों और पंचायत समितियों के पैनशनरों की पैनशनों और नम्बरदारों की वेतनों की अदायगी के लिए क्रमवार 5 करोड़ रुपए और 7 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO