पंजाब

कलानौर में गन्ना रिर्सच इंस्टीट्यूट स्थापित करने सम्बन्धी प्रोजैक्ट रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर होगी तैयार-सुखजिन्दर सिंह रंधावा

Posted on

सहकारिता मंत्री ने प्रोजैक्ट की रूप-रेखा तैयार करने के लिए की उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता
चंडीगढ़ – ‘‘कलानौर (गुरदासपुर) में गन्ना रिर्सच इंस्टीट्यूट स्थापित करने सम्बन्धी विस्तृत प्रोजैक्ट रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर तैयार की जाऐगी।’’ यह प्रगटावा आज यहाँ सहकारिता और जेल मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने मार्कफैड्ड के कार्यालय में हुई एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए किया।और अधिक जानकारी देते हुए सहकारिता मंत्री ने बताया कि यह मीटिंग कलानौर (गुरदासपुर) में गन्ना रिर्सच इंस्टीट्यूट स्थापित करने सम्बन्धी रूप-रेखा को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई है। उन्होंने आगे बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा गन्ने की फ़सल में उत्पादकता, प्रति एकड़ फसल और चीनी की वसूली बढ़ाने के लिए गन्ना रिर्सच इंस्टीट्यूट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया है जिससे गन्ना बीजने वाले किसानों के साथ-साथ गन्ना मिलों को लाभ पहुँचाया जा सके। राज्य में गन्ना उत्पादकों को गन्ने की पैदावार की नवीनतम तकनीकों के सम्बन्ध में इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण दिया जायेगा और साथ ही गन्ने की अच्छी और नयी किस्मों के विकास के लिए अनुसंधान किया जायेगा। मंत्री ने यह भी बताया कि उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्दर तोमर के साथ 27 नवंबर, 2019 को नयी दिल्ली में एक मीटिंग की है और केंद्रीय मंत्री ने आई.सी.ए.आर., नयी दिल्ली के द्वारा कलानौर में गन्ना रिर्सच इंस्टीट्यूट स्थापित करने सम्बन्धी सहायता का भरोसा दिया।मीटिंग में अन्यों के अलावा सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती कल्पना मित्तल बरुआ, सहकारी सभाएं, पंजाब के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग, पी.ए.यू., लुधियाना के वाइस चांसलर डा. बलदेव सिंह ढिल्लों, सूगरफैड के मैनेजिंग डायरैक्टर पुनीत गोयल, और महाराणा प्रताप कृषि और टैक्रॉलॉजी यूनिवर्सिटी, उदयपुर (राजस्थान) के पूर्व वाइस चांसलर डा. एस.एस. चाहल भी उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO