पंजाब

राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप और एक्सपो -2020 बटाला में 6 से 8 फरवरी तक करवाया जायेगा-तृप्त बाजवा

Posted on

चंडीगढ़ – पशु पालन के पेशे को प्रोत्साहित करने और इसको फायदेमंद धंधा बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा हर वर्ष करवाई जाने वाली राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप और एक्सपो -2020 अगले वर्ष 6 से 8 फरवरी तक बटाला में करवाई जायेगी।पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि यह चैंपियनशिप जहाँ राज्य के पशु पालकों को उत्साह देगी, वहीं उनको इस पेशे सम्बन्धी नवीनतम जानकारी भी प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पशु और मछली पालन पेशा ऐसा रामबाण है, जिसको अपना कर किसान अपनी आमदन बढ़ा सकते हैं और राज्य के विकास में भी हिस्सा डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पशुधन चैंपियनशिप में पशुओं की नसल और दूध दोहने के राष्ट्रीय स्तर पर पशुधन चैंपियनशिप करवाए जाएंगे। इसमें दूध दोहने के मुकाबलों के अलावा विभिन्न नसलों के घोड़ों, भैंसों, गायों, भेडों, बकरियों, कुत्तों और मुर्गों आदि के नसल मुकाबले करवाए जाएंगे और विजेता पशुआं के मालिकों को आर्कषक इनाम दिए जाएंगे।इस मौके पर लगने वाले एक्सपो के दौरान पशु पालन और कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनीयां लगाई जाएंगी।पशु पालन मंत्री ने बताया कि इस मेले के दौरान करवाए जा रहे सैमीनारों में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के माहिर बुलाए जाएंगे और भैसों, गायों, सूअरों, मछलीयों, बकरियों पालन पेशों सम्बन्धी किसानों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।इसके अलावा राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप के दौरान समूह सरकारी विभागों के साथ-साथ पशु पालन के धंधे से जुड़ी राष्ट्रीय संस्थाओं और प्राईवेट कंपनियों की प्रदर्शनियाँ लगाई जाएंगी जिनके द्वारा पशु-पालकों को नवीनतम जानकारियां और अनुसंधानों से रू-ब-रू करवाया जायेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO