संसार

न्यूजीलैंड में एक द्वीप पर अचानक ज्वालामुखी फटने से 5 लोगों की मौत

Posted on

न्यूजीलैंड में पर्यटकों में लोकप्रिय एक द्वीप पर अचानक ज्वालामुखी फटने से पांच लोगों की मौत हो गई। ज्वालामुखी फटने के कारण उठे गुबार में आठ लोग लापता भी हो गए हैं।पुलिस ने बताया कि लापता लोगों के बचने के कोई संकेत नहीं हैं। इन लापता पर्यटकों में ऑस्ट्रेलिया, अमेरीका, ब्रिटेन, चीन और मलेशिया के पर्यटक शामिल हैं। इनके साथ न्यूज़ीलैंड के गाइड भी थे। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने इस घटना पर देश की तरफ से शोक व्यक्त किया है।पुलिस बचाव अभियान चलाने की संभावना पर विचार कर रही है क्योंकि ज्वालामुखी के फिर से फटने की आशंका बनी हुई है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO