भारत

सभी वर्गों में आत्मविश्वास पैदा करे पुलिस: पीएम

Posted on

पुणे में आयोजित राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने महिला सुरक्षा की दिशा में प्रभावी पुलिसिंग की भूमिका पर खास ज़ोर दिया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे में आयोजित राज्यों के पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र को कल सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया।पीएम मोदी ने देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बलों द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमें उनके परिवार के योगदान को नहीं भूलना चाहिए जो उनके पीछे मजबूती से खड़े है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं और बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों में आत्मविश्वास जगाने के लिए पुलिस बल की छवि में सुधार पर भी जोर दिया।उन्होंने महिला सुरक्षा की दिशा में प्रभावी पुलिसिंग की भूमिका पर खास ज़ोर दिया। विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों द्वारा पेश किए गये प्रजेंटेशन के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा अपनाई जाने वाली सर्वोत्तम कार्यशैली की एक व्यापक सूची तैयार की जा सकती है और उसे अपनाया जा सकता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO