संसार

अमेरिका के नौसेना अड्डे पर गोलीबारी में चार की मौत

Posted on

अमेरिका के नौसेना अड्डे पर गोलीबारी में चार की मौत हो गई, अमेरिका के एक अधिकारी ने दावा किया है कि कि फ्लोरिडा के नौसेना स्टेशन पर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध विमानन का कोर्स करने वाला सऊदी अरब का छात्र था।अमेरिका में फ्लोरिडा के नौसेना स्टेशन पर गोलीबारी की घटना में एक अधिकारी ने कहा है कि संदिग्ध व्यक्ति, विमानन का कोर्स करने वाला सऊदी अरब का छात्र था। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि गोलीबारी का संबंध आतंकवाद से है या नहीं। छात्र ने कल क्लासरूम बिल्डिंग में गोलीबारी की थी। इस हमले में हमलावर समेत चार लोगों की मौत हो गयी और कई घायल भी हो गये। इस हफ्ते अमेरिका के नौसैन्य अड्डे पर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO