पंजाब

जापान के राजदूत द्वारा कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मुलाकात

Posted on

पंजाब में निवेश के मौकों संबंधी विचार-विमर्श
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज यहाँ भारत में जापान के राजदूत श्री सतोशी सुजुकि से अपील की कि वह जापानी कंपनियों द्वारा राजपुरा और बठिंडा में बनने वाले मैगा औद्योगिक पार्कों में निवेश के लिए ज़ोर दें।श्री सुजुकि ने मोहाली में शुरू हुए दो दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन -2019 के पहले दिन शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात की।पंजाब में निवेश को लेकर हुई इस मुलाकात के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने जापानी राजदूत को बताया कि राजपुरा, मोहाली के बिल्कुल साथ बसा हुआ है जिससे निवेश करने वाली कंपनियों को ज़रुरी बुनियादी ढांचे के साथ-साथ बेहतरीन सडक़ीय और हवाई यातायात भी उपलब्ध होगें। उन्होंने बताया कि राजपुरा थर्मल प्लांट के द्वारा औद्योगिक पार्क में कंपनी के यूनिट स्थापित करने के लिए निवेशकों की बिजली की ज़रूरतें पुरी की जा सकती हैं।इस मौके पर श्री सुजुकि ने पंजाब में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण कायम करने पर सरकार की सराहना करते हुए भरोसा दिया कि जापानी कंपनियाँ राज्य के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए आगे आऐंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को न्योता दिया कि वह जापान आएं और वहाँ की कंपनियों को पंजाब में निवेश की संभावनाओं से अवगत कराएं।उन्होंने मुख्यमंत्री को कहा कि पंजाब सरकार एक समर्पित अधिकारी को जापानी कंपनियों और जापान विदेश ट्रेड संस्था (जैटरो) के साथ संबंध के लिए तैनात करें जिससे जापानी निवेश के साथ-साथ तकनीकी हिस्सेदारों और जापानी कंपनियों के साथ साझ और बढ़ाई जा सके।अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग एवं निवेश प्रोत्साहन श्रीमती विनी महाजन ने श्री सुजुकि को अवगत कराया कि जापान की कई नामी कंपनियाँ जिनमें आइची, इसुज़ू, यैनमार और कंसाई ने पहले ही पंजाब की अग्रणी कंपनियों वर्धमान ग्रुप, स्वराज माज़दा लिमिटड, सोनालिका और नैरोलैक पेंट के साथ क्रमवार सांझ बनाई हुई है। उन्होंने कहा कि जापान का पहले ही मज़बूत आधार होने के स्वरूप पंजाब में और बड़े निवेश किये जा सकते हैं। उन्होंने श्री सुजुकि को न्योता दिया कि वह मोहाली स्थित एस.टी.पी.आई. इंकूबेशन सैंटर का दौरा करने और राज्य में औद्योगिक विकास के हिस्सेदार बनें।इस मौके पर अन्यों के अलावा मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, सलाहकार निवेश पंजाब मेजर बी.एस. कोहली, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकिरत किरपाल सिंह और निवेश पंजाब के अतिरिक्त सी.ई.ओ. अवनीत कौर उपस्थित थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO