भारत

पीएनबी घोटाला नीरव मोदी भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित

Posted on

प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर एक विशेष अदालत ने पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी को गुरुवार को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया। विजय माल्या के बाद नीरव मोदी दूसरा ऐसा कारोबारी है जिसे नए भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है।यह अधिनियम पिछले साल अगस्त में प्रभाव में आया था। नीरव और उसका मामा मेहुल चोकसी पीएनबी फर्जीवाड़ा मामले में मुख्य आरोपी हैं। मामला गारंटी पत्र जारी करने में कथित धोखाधड़ी से जुड़ा है जिसकी वजह से सरकारी बैंक को दो अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा। नीरव को लंदन में गिरफ्तार किया गया था और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया लंबित है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO