भारत

उन्नाव में बलात्कार पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश, पांचों आरोपी गिरफ्तार

Posted on

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बलात्कार की एक पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में सभी पांच आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडिता को इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया है। यूपी सीएम ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिये आदेश। आज संसद में भी गूंजा उन्नाव पीडीता का मामला।हैदराबाद की निशृंस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक और दिल गहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक बलात्कार पीडिता को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पीडिता 90 फीसदी जल चुकी है ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के बाद उच्च अधिकारियो से बात करके पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर कराए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये है। घटना के बाद पुलिस ने सभी पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने पीडिता को जिंदा जलाने की कोशिश की थी।केन्द्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक ओ.पी सिंह को पत्र लिखा है, पत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस से मांग की गई है कि वह पिछले 3 वर्षों में महिलाओं के खिलाफ हुए इस तरह के जघन्य अपराधों और इस तरह के मामलों में मिली जमानत की एक विस्तृत रिपोर्ट दें। इस मसले पर देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है ये मामला गुरूवार को संसद में भी उठा। राज्यसभा के सभापति एम. वैकेया नायडू ने घटना पर दुख जताया और कहा कि उन्होने इस मामले की पूरी जानकारी मांगी है।उन्नाव में हुए इस वीभत्स कांड की गूंज राज्यसभा में दिखाई दी जिसपर सभी दलों के नेताओं इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया।गौरतलब है कि पीडिता को जिन 5 लोगों ने जलाने की कोशिश की उनमें से 2 लोग वो आरोपी है जिन पर पीडिता के साथ पहले से ही गैंगरेप का आरोप है। ये दोनों गैगरेप के आरोपी जमानत पर छूट कर बाहर आये थे उसके बाद उन दोनों ने अपने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर पीडिता को जिंदा जलाने की कोशिश की। पीडिता के परिवार का आरोप है कि जमानत पर छूट कर आये आरोपी परिवार को धमकी दे रहे थे और फिर उन्होने इस घटना को अंजाम दिया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO