खेल
आईसीसी टेस्ट रैकिंग में स्टीव स्मिथ को पछाड़ टेस्ट क्रिकेट के ‘किंग’ बने विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट रैकिंग में नंबर-एक बल्लेबाज का ताज हासिल कर लिया है। उन्होने ऑस्ट्रेलिया स्टीवन स्मिथ को हटा कर इस मुकाम को दोबार हासिल कर लिया है।टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर आईसीसी के नंबर- एक टेस्ट बल्लेबाज का ताज हासिल कर लिया है। उन्होने ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को हराकर ये मुकाम हासिल कर लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में नाकामी के बाद अब स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं. आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली 928 की रेटिंग के साथ नंबर-1 पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर स्टीव स्मिथ 923 की रेटिंग के साथ फिसल कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.विराट और स्मिथ की पिछली पारियों की बात करें, तो भारत के कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के कोलकाता टेस्ट डे-नाइट मैच में 136 रनों की पारी खेली थी. दूसरी तरफ स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ ब्रिस्बेन और एडिलेड टेस्ट में 4 और 36 रन बनाए थे।बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 877 अंकों के साथ तीसरे स्थान हैं, जबकि चेतेश्वर पुजारा 791 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं. एडिलेड टेस्ट 335 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 12 पायदान ऊपर चढ़ते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. अजिंक्य रहाणे एक स्थान के घाटे के साथ छठे स्थान पर हैं, जबकि हेमिल्टन टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले इंग्लिश कप्तान जो रूट 4 स्थान के फायदे के साथ 7वें स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को छह स्थानों का फायदा हुआ है और वह 731 अंकों के साथ 8वें स्थान पर आ गए हैं।गेंदबाजों में मोहम्मद शमी ने एक बार फिर से शीर्ष 10 में प्रवेश कर लिया है, जबकि एक्शन से बाहर जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने पाचवां और नौवां स्थान बरकरार रखा है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीकी के तेज गेंदबाज़ कैगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर काबिज हैं, विस्टइंडीज़ के टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर तीसरे और नील वैगनर को चौथे स्थान मौजूद है।