भारत

संसद ने दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों से जु़डे विधेयक को किया पास, राज्यसभा ने आज दी मंजूरी

Posted on

संसद के दोनों सदनो में आज कई जरूरी कामकाज देखने को मिले… दिल्ली की अनाधिकृत कालोनियों से जुड़ा बिल संसद से पास हो गया… तो तमाम मंत्रालयो से जुडे कई अहम सवालो के जबाव सरकार ने दिये…दिल्ली वालों के लिये बुधवार का दिन बेहद खास रहा। लंबे समय से दिल्ली की इन कालोनियों मे रहने वाले करीब 40 लाख लोगो का इंतजार अब आखिरकार खत्म हो गया है। राज्यसभा से पारित होने के साथ ही 1700 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने से जुड़ा बिल संसद से पारित हो गया है।इस बिल का पारित होने से दिल्ली की इन अवैध कालोनियों के नियमित होने से लोगो को संपत्ति का मालिकाना हक़ हासिल हो सकेगा। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मॉब लिंचिग से जुड़े सवाल के जबाब में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस पर समिति का गठन किया गया है और राज्यों से सुझाव भी मांगे गये है। इन सुझावों के आधार पर सीआरपीसी और आईपीसी में बदलाव किया जाएगा।उधर लोकसभा में अनुदान की अनुपूरक मांग पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत है जल्द ही इसमें तेजी देखने को मिलेगी।इससे पहले लोकसभा में संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि बीएसएनएल और एमटीएनएल की सेवाओं मे सुधार के लिये कई कदम उठाये गये है। बुधवार को संसद के दोनो सदनों में न प्रश्नकाल में अहम सवालों के जबाब दिये गये साथ ही विधायी कामकाज को लेकर भी प्रगति देखने को मिली। दरअसल सरकार तेजी से विधायी एंजेंडे पर आगे बढ़ रही है और अब नागरिकता संशोधन बिल भी जल्द ही संसद में पेश होने जा रहा है,जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO