संसार

जहाज में सवार 18 भारतीयों का समुद्री लुटेरों ने किया अपहरण

Posted on

18 भारतीय नागरिकों का नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने किया अपहरण. अपहृत भारतीयों को बचाने के लिए किए जा रहे हैं हरसंभव प्रयास. हांगकांग के ध्वज वाले जहाज में सवार 18 भारतीय नागरिकों का नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। क्षेत्र में समुद्री विकास पर नजर रखने वाली एक वैश्विक एजेंसी ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीयों के अपहरण की जानकारी मिलने के बाद नाइजीरिया में स्थित भारतीय मिशन ने अफ्रीकी देशों के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने और अपहृत भारतीयों को बचाने की लिए मदद मांगी है। जहाजों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली एआरएक्स मैरीटाइम के मुताबिक समुद्री लुटेरों ने मंगलवार को हांगकांग के झंडे वाले ‘वीएलसीसी, एनएवीई कान्स्टलेशन’ जहाज पर हमला किया था जब वह नाइजीरिया से होकर जा रहा था। जहाज पर कुल 19 लोग सवार थे, जिनमें 18 भारतीय थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO