खेल
लियोनल मेसी और मेगन रेपिनो ने जीता बैलेन डी ऑर पुरस्कार
लियोनल मेसी ने जीता अपने करियर का रिकॉर्ड छठा बैलेन डी ऑर पुरस्कार. अमेरिका की दिग्गज मेगन रेपिनो ने जीता महिला वर्ग में बैलेन डी ऑर पुरस्कार.स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने साल 2018-19 के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बैलेन डी ऑर पुरस्कार जीत लिया है। मेसी के करियर का ये रिकॉर्ड छठा बैलेन डी ऑर पुरस्कार है। मेसी ने 2015 के बाद पहली बार इस अवॉर्ड को जीता है। उन्होने 2018-19 में क्लब और देश के लिए कुल 54 गोल करने में सफलता पाई थी। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा का खिताब जीता था। मेसी ने लिवरपूल के वर्जिल वैन डिज्क को पीछे छोड़ा। वहीं पुर्तगाल और युवेंट्स के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुरस्कार की रेस में तीसरे स्थान पर रहे।महिला वर्ग में साल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बैलेन डी ऑर पुरस्कार अमेरिका की दिग्गज मेगन रेपिनो को दिया गया। अमेरिका ने बीते साल सुपरस्टार महिला फुटबॉलर रेपिनो के रहते हुए चौथी बार वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा किया था। लिवरपूल के एलिसन का साल का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुना गया है।