संसार

इराक की संसद ने प्रधानमंत्री का इस्तीफा मंजूर किया

Posted on

इराक की संसद ने प्रधानमंत्री का इस्तीफा मंजूर, इराक में हिंसक प्रर्दशन के दौरान 420 प्रर्दशनकारियों की मौत हो चुकी है.इराक में पिछले दो महीने से जारी हिंसक अशांति के बीच संसद ने कैबिनेट का इस्तीफा रविवार को मंजूर कर लिया। इराक के प्रधानमंत्री आदेल अब्दुल महदी ने हिंसक प्रर्दशन के दौरान अपना इस्तीफा संसद को सौंपा था। अक्टूबर की शुरूआत से चल रहे प्रर्दशन में सत्तारूढ़ सदस्यों पर अयोग्य, भ्रष्ट और विदेशी शक्तियों के प्रति झुके होने का आरोप लगे थे। जिसमें हिंसक प्रर्दशन के दौरान 420 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। वहीं इराकी प्रधानमंत्री के इस्तीफे की घोषणा के बावजूद सरकार विरोधी प्रदर्शन थम नहीं रहे हैं। प्रदर्शनकारी “भ्रष्ट” व्यवस्था को दुरुस्त करने और विदेशी शक्तियों से मुक्त कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। इराक के लोग अनिवार्य सेवाओं, नौकरियों के अभाव और भ्रष्टाचार के खिलाफ अक्टूबर की शुरुआत से प्रदर्शन कर रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO