भारत

पीएम नरेंद्र मोदी की खूंटी और जमशेदपुर में रैलियां

Posted on

झारखंड विधानसभा के लिए दूसरे चरण के मतदान से पहले झारखंड में राजनीतिक गहमागहमी बढ़ी. राजनीतिक दलों ने कर दिया है अभियान तेज. पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे झारखंड के खूंटी और जमशेदपुर में रैलियां.झारखंड में पहले चरण का मतदान खत्म होने के बाद अब तमाम राजनीतिक दलों ने बाकी चरणों के लिए प्रचार का काम तेज कर दिया है । विभिन्न दलों के बडे नेता राज्य में रैलियां करके जनता से वोट मांग रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्य में दो रैलियां की और रघुवर दास सरकार के पक्ष में वोट मांगा। अमित शाह की पहली रैली चक्रधरपुर में थी जहां उन्होंने कहा कि जनता के वोट से यह तय होगा कि राज्य विकास पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के। विपक्ष पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आदिवासियों का फायदा उठाने वाली, करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार करने वाली और चुनाव के टिकट बेचने-खरीदने वाली पार्टियां झारखंड के विकास के लिए कभी काम नहीं कर सकतीं।अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वो बताएं कि यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार ने झारखंड को क्या दिया । उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लोगों को घर और बिजली दे रही है । वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी झारखंड की अपनी पहली रैली के लिए सिमडेगा पहुंचे । उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला बोला और कांग्रेस सरकार के लिए वोट मांगे । राहुल ने कहा कि उनकी सरकार आएगी तो किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड विकास मोर्चा का भी प्रचार तेजी से चल रहा है । झारखंड में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 30 तारीख को हो चुका है जबकि दूसरे चरण का सात दिसंबर को होगा । मतगणना 23 तारीख को होगी ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO