खेल

डेविस कप भारत की पाकिस्तान पर 2-0 से बढ़त

Posted on

कजाखस्तान की राजधानी नूर सुल्तान में चल रहे डेविस कप एशिया ओशिनिया के पहले दिन भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 की बढ़त बनाई। रामकुमार रामानाथन और सुमित नांगल ने सीधे सेटों में अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंदियों को मात दी।कजाखस्तान की राजधानी नूर सुल्तान में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे डेविस कप एशिया ओशिनिया के पहले राउंड में 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले एकल में भारत रामकुमार रामानाथन ने पाकिस्तान के मोहम्मद शोएब को सीधे सेट में हराने में सफलता पाई। रामकुमार ने इस मुकाबले में पाकिस्तान के मोहम्मद शोएब को 6-0, 6-0 से शिकस्त देकर भारत को प्रतियोगिता में 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे एकल में भारत के सुमित नागल के सामने थी पाकिस्तान के अब्दुल रहमान की चुनौती। सुमित ने मुकाबले को सीधे सेट में 6-0,6-2 से अपने नाम करके भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO