खेल
एशियाई चैंपियनशिप में तीरंदाज दीपिका कुमारी ने जीता रिकर्व में स्वर्ण
एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में दीपिका कुमारी ने जीता रिकर्व में स्वर्ण, फाइनल में भारत की ही अंकिता को हराया.भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के महिला रिकर्व में स्वर्ण पदक जीत लिया है। दीपिका ने फाइनल में भारत की ही अंकिता भगत को 6-0 से मात दी। दीपिका ने भारत के लिए ओलिंपिक कोटा भी हासिल कर लिया है। इन दोनों ने पहले सेमीफाइनल में पहुंचकर देश के लिये व्यक्तिगत ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था। अंतिम चार में अंकिता ने भूटान की कर्मा को जबकि दीपिका ने वियतनाम की एनगुएट डो थि एन को पराजित किया था।