भारत
श्रीलंका के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत, कहा- दोनों देशों के संबंधों को उच्च स्तर पर ले जाने की होगी कोशिश, थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात।श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे सत्ता की बागडोर संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत दिल्ली में हैं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने उनका औपचारिक स्वागत किया। राजपक्षे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे राजपक्षे ने कहा कि वो अपने कार्यकाल के दौरान श्रीलंका-भारत के रिश्तों को उच्च स्तर पर ले जाना चाहता हैं। राष्ट्रपति राजपक्षे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तार से बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान श्रीलंका में तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करना, हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिति और कारोबार समेत निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिये कदम उठाये जाने जैसे कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे।भारत दौरे पर आए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने आज विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों ने आपसी हित के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।