खेल

ओडिशा दूसरी बार करेगा हॉकी विश्व कप की मेज़बानी

Posted on

ओडिशा को दूसरी बार मिली हॉकी विश्व कप की मेज़बानी। साल 2023 में होगा पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन। राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे विश्व कप के मुकाबले।साल 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा में किया जाएगा। पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैच ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे। बुधवार को हॉकी इंडिया और ओडिशा सरकार के खेल विभाग ने साझा तौर पर इसकी जानकारी दी।पुरुष हॉकी विश्व कप 13 जनवरी से लेकर 29 जनवरी 2023 तक खेले जाएगा। इससे पहले 8 नवंबर को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने भारत को साल 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी सौंपी थी। इस समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा,के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO