पंजाब
कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा शबनम ढिल्लों के देहांत पर दुख का प्रगटावा
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राधा स्वामी सतसंग ब्यास के प्रमुख गुरिन्दर सिंह ढिल्लों की पत्नी शबनम ढिल्लों के देहांत पर दुख का प्रगटावा किया है। उन्होंने लंदन में आखिऱी साँस ली जहाँ वह ऑपरेशन करवाने के लिए गए थे।एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने दुखी परिवार के सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए परमात्मा के समक्ष दिवंगत आत्मा की शांति और पारिवारिक सदस्यों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की।