पंजाब

चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा राधा स्वामी सतसंग प्रमुख की पत्नी शबनम ढिल्लों के देहांत पर दुख का प्रगटावा

Posted on

चंडीगढ़ – पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों संबंधी मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने आज डेरा राधा स्वामी के प्रमुख बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लों की पत्नी शबनम ढिल्लों के देहांत पर गहरे दुख का प्रगटावा किया है।शौक संदेश में श्री चन्नी ने कहा कि शबनम ढिल्लों एक दयालु शख्सियत थीं, जिन्होंने हमेशा गरीबों और समाज के दबे कुचले वर्गों की सेवा की। दुखी परिवार के साथ हमदर्दी का प्रगटावा करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए परमात्मा के समक्ष अरदास की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO