खेल

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रंखला को भारत मे 2-0 से किया क्लीन स्वीप, आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की सर्वोच्चता बरकरार

Posted on

भारत ने बांग्लादेश को हराकर अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट पारी और 46 रन से जीत लिया। ये भारतीय टीम का पहला डे-नाइट टेस्ट था। कोलकाता के इडेन गार्डेन्स में खेले गए मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी सिर्फ 195 रन पर सिमट गई। इशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज़ चुना गया।भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलकाता टेस्ट पारी और 46 रन से जीत लिया है। मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 152 रन से आगे खेलना शुरू किया। इसी स्कोर पर टीम को 7वां झटका लगा। इबादत हुसैन बिना कोई रन बनाए उमेश यादव की गेंद पर कोहली के हाथों स्लिप में लपके गए। एक छोर संभालकर खेल रहे मुशफिकुर रहीम 74 रन बनाकर उमेश यादव का ही शिकार बने। अल अमीन हुसैन को 21 के स्कोर पर आउट कर उमेश यादव ने बांग्लादेश की पारी 195 रन पर समेट दी और मैच पारी और 46 रन से भारत के नाम रहा। खास बात ये रही कि मैच में भारत के लिए सभी विकेट तेज़ गेंदबाज़ों ने लिए। ये पहला मौका है जब भारत ने अपने घर में कोई मैच जीता है और टीम के किसी भी स्पिनर ने कोई विकेट नहीं लिया। इशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज़ चुना गया। ये भारत की लगातार सातवीं टेस्ट जीत है जो उनका सबसे लंबा विजय अभियान है। पारी से मिली इस जीत के साथ ही भारतीय टीम लगातार चार मैच पारी से जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इस जीत के साथ टेस्ट चैम्पियनशिप में शीर्ष पर चल रही भारतीय टीम को 60 अंक और मिले।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO