खेल
लक्ष्य के नाम स्कॉटिश ओपन बैडमिंटन का खिताब
स्कॉटिश ओपन बैडमिंटन का खिताब भारत के उभरते खिलाड़ी लक्ष्य सेन के नाम, इस सीजन में लक्ष्य का ये चौथा खिताब।भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ग्लॉसगो में हुई स्कॉटिश ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फ़ाइनल में विश्व के 58वें नंबर के खिलाड़ी यगोर कोल्हो को तीन गेम तक चले मुकाबले में 18-21, 21-18, 21-19 से मात दी।इस सीजन में लक्ष्य का ये चौथा बैडमिंटन खिताब है।