पंजाब

बुनियादी ढांचा और खेती विकास में पंजाब को मिला पहला इनाम

Posted on

मनप्रीत सिंह बादल ने इंडिया टुडे स्टेट ऑफ द स्टेट्स कनक्लेव -2019 में अवॉर्ड प्राप्त किया
चंडीगढ़ – पंजाब को बुनियादी ढांचा और कृषि में पहला इनाम प्राप्त हुआ है। पंजाब ने इंडिया टुडे स्टेट ऑफ स्टेट्स कनक्लेव -2019 में पिछले ढाई सालों के लिए यह अवॉर्ड हासिल किया है।यह अवॉर्ड पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने नयी दिल्ली में हुए एक समागम के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से प्राप्त किया।इस अवॉर्ड के लिए आभार प्रकट करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब को भारत का अन्न-दाता कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था लगातार ऊँचाईयों की तरफ बढ़ रही है और कृषि की पैदावार लगातार बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि पंजाब का मौजूदा बुनियादी ढांचा तकरीबन देश में सबसे बढिय़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उत्तम दर्जे का रेल, सडक़ीय और हवाई सम्पर्क का नैटवर्क है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सम्पर्क, संचार और नैटवर्क को और बेहतर बनाने के साथ-साथ राज्य के शहरी बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए वचनबद्ध है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO