भारत

सरोगेसी से जुड़े बिल को राज्यसभा की सेलेक्ट कमेटी में भेजा गया

Posted on

संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन दोनो सदनों में कामकाज हुआ हांलाकि राज्यसभा में सदन की कारवाई विपक्षी दलों के हंगामे के चलते बाधित हुई। राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही सुबह शुरू हुई कांग्रेस सांसद चुनावी बांड के मुद्दे पर जबकि वामपंथी दल के सदस्य सरकारी कंपनियों के विनिवेश के मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा करने लगे जिसके चलते 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई। उधर लोकसभा में भी कांग्रेस पार्टी ने चुनावी बांड के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव के जरिये उठाने की कोशिश की।संसद के दोनो सदनो में प्रश्नकाल के दौरान अहम सवालों के जबाव दिये गये। लोकसभा में सड़क परिवहन, जल शक्ति मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों से जुड़े सवालों के जबाब संबधित मंत्रियों ने दिये वंही राज्यसभा में विदेश मंत्रालय कार्मिक मंत्रालय से जुड़े सवालों के जबाब केन्द्रीय मंत्रियों ने दिया। राज्यसभा में सरोगेसी से जुड़े बिल को सलेक्ट समिति को भेजने का फैसला लिया गया। इसके साथ ही ट्रांसजेंडरों के अधिकारों से जुड़े बिल पर भी चर्चा कराई गई।गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के चार दिन पूरे हो चुके है। संसद के दोनो सदनों में जंहा अहम मसलों पर संसद में चर्चा भी हुई है और कई शून्यकाल में जनहित से जुडे कई मामलों को सदस्यों ने उठाया है वहीं विधायी कामकाज को लेकर भी खासी प्रगति हो रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO