पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा सियाचिन में बफऱ् के नीचे दबने से तीन पंजाबी सैनिकों की दुखदायक मौत पर गहरा दुख प्रकट

Posted on

शहीद सैनिकों के पारिवारिक वारिसों को 12-12 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने का किया ऐलान
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लद्दाख़ में सियाचिन ग्लेशियर में दो दिन पहले बफऱ् के नीचे दबने से तीन पंजाबी सैनिकों की दुखदायक मौत पर गहरा अफ़सोस ज़ाहिर किया है।सोमवार को दुनिया के सबसे ऊँचे और कठिन युद्ध स्थल में देश की रक्षा करते हुए लांस नायक मनिन्दर सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ीयां (गुरदासपुर), सिपाही वीरपाल सिंह निवासी गुआरा नज़दीक मलेरकोटला (संगरूर) और सिपाही डिम्पल कुमार निवासी सैदां नज़दीक हाजीपुर (होशियारपुर) की हिमस्खलन के कारण मौत हो गई थी।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शहीद सैनिकों के परिवारों के साथ अफ़सोस प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े होने का विश्वास दिलाते हुए हमदर्दी ज़ाहिर की। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार हर शहीद के वारिस को 12 -12 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने के साथ-साथ हर शहीद के वारिस या परिवार के किसी अन्य योग्य मैंबर को सरकारी नौकरी दी जायेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि समुद्री तल से 19000 फुट की ऊँचाई वाले कठिन और हड्डीयां जमा देने वाले सियाचिन ग्लेशियर पर देश की सरहदों की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले इन जांबाज योद्धाओं का बलिदान हमेशा के लिए याद रखा जाएगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO