संसार

अमेरिका ने वेस्ट बैंक की बस्तियों पर अपनी स्थिति में किया बदलाव

Posted on

अमेरिका ने इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक की बस्तियों पर अपनी रूख में बदलाव किया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि वेस्ट बैंक की स्थिति, इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच बातचीत करने का मुद्दा है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृ्त्व में अमेरिका ने इजरायल के प्रति अपनी नीतियों में बड़ा बदलाव किया है। अमेरिका इसे अब अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत असंगत रूप में नहीं देखता। पोम्पियो ने कहा कि वेस्ट बैंक के कारण ही इजरायल और फिलिस्तीन के बीच विवाद रहा है। बार-बार इन बस्तियों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन कहने का कोई फायदा नहीं हुआ। इसकी वजह से शांति की कोशिशें भी नहीं हुई हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि वेस्ट बैंक की स्थिति, इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच बातचीत करने का मुद्दा है।इजरायल ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने पूर्ववर्ती, बराक ओबामा के समय से चले आ रहे अमेरिकी रुख से अलग कदम लिया है। माइक पोम्पियो ने कहा कि कानूनी बहस के सभी पक्षों का गहन अध्ययन करने के बाद, अमेरिका ने निष्कर्ष निकाला है कि वेस्ट बैंक में इजरायली नागरिक बस्तियों की स्थापना, अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO