भारत
शरद पवार ने की पीएम मोदी से मुलाकात
महाराष्ट्र के किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा केंद्र ने प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर तत्काल दी राहत, विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद अतिरिक्त सहायता का दिया आश्वासन।महाराष्ट्र में सियासी उथल-पुथल और एनसीपी-कांग्रेस की बैठकों के दौर के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात का उद्देश्य महाराष्ट्र की राजनीति नहीं, बल्कि राज्य के किसानों की समस्या पर विचार विमर्श है।