भारत
आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने बैंकॉक पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छठे आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंचे। बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने संबंधित नेताओं के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की पूरी स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ संबंधों में और सुधार लाने के तौर-तरीकों के बारे में विचार-विमर्श किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छठे आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम-प्लस) में भाग लेने के लिए सोमवार को थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंचे। रक्षा मंत्री ने एडीएमएम-प्लस से इतर अमेरिका के रक्षा मंत्री डॉ. मार्क टी एस्पर, थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री जनरल प्रवीत वोंगसुवान, जापान के रक्षा मंत्री श्री तारो कोनोवास, ऑस्ट्रेलिया की रक्षा मंत्री सुश्री लिंडा रेनॉल्ड्स के साथ द्विपक्षीय बैठकों का आयोजन किया।बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने संबंधित नेताओं के साथ द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की पूरी स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ संबंधों में और सुधार लाने के तौर-तरीकों के बारे में विचार-विमर्श किया। उल्लेखनीय है की अमेरिका के रक्षा मंत्री के साथ उनकी यह पहली बैठक थी। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ते हुए रक्षा संबंधों के बारे में संतोष जाहिर किया और अगले माह के अंत में वॉशिंगटन डीसी में आयोजित होने वाली बैठक में दोबारा मिलने के बारे में उत्सुकता दर्शाई।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने राजनीतिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिये आतंकवाद का इस्तेमाल करने वाले देशों पर निशाना साधते हुए कहा है कि आतंकवाद के सुरक्षित पनाहगाहों के खिलाफ वैश्विक स्तर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए । बैंकॉक में छठी आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक एडीएमएम प्लस को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने दुनिया से आतंकवादियों के वित्त पोषण के रास्तों को बंद करने का आह्वान किया। उन्होंने किसी देश का नाम लिये बगैर कहा कि राज्य प्रयोजित आतंकवाद न सिर्फ एक “पीड़ादायी कैंसर” है बल्कि सुरक्षा के लिये खतरा पैदा करने वाले कारणों में भी है। एडीएमएम प्लस आसियान देशों और उनके आठ वार्ता भागीदारों का एक मंच है जिसमें भारत भी शामिल है।